✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ : झारखंड बंगाल के सीमा पर क्यों मचा है बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:07:46 AM

पाकुड़\दुमका (PAKUR): पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में बकरीद पर्व के अवसर पर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद एक्शन में आई पुलिस प्रशासन ने स्थिति को त्वरित काबू में पा लिया. लेकिन सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के एक समुदाय के कुछ उपद्रवियों द्वारा हस्तक्षेप के बाद माहौल और बिगड़ गया. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा नियंत्रण किया गया है. इस मामले में एसपी सहित वरीय अधिकारी गांव में कैम्प कर रहे हैं. मौके पर एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी शाहिद अख्तर, एसडीओ, सीओ व कई थानों के थाना प्रभारी मौजूद हैं और लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं. विवाद काफी बढ़ने पर झारखंड पुलिस ने गांव में कैंप लगाया और पुलिस बल की तैनाती की जिसके बाद धीरे-धीरे मामला काफी हद तक शांत होने लगा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाकुड़ पुलिस के कई पदाधिकारी एवं फोर्स ने रात भर गांव में मार्च करती रही ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे.

जानिए क्या है वजह  

दरअसल पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर में बकरीद के अवसर पर असामाजिक तत्वों के द्वारा फैलाई गई अफवाह पर दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. एक समुदाय के लोगों द्वारा दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई. इससे भड़के लोग बेकाबू हो गए और एक समुदाय के लोगों द्वारा बमबारी की गई. मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में ही कैंप किया. स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद मंगलवार को सुबह से ही बंगाल के असामजिक तत्त्वों ने फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया. उप्रद्रवियों द्वारा झारखंड की तरफ गांव में पत्थर फेंके जाने लगे साथ ही बमबाजी भी की गई. कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई. लेकिन यह फायरिंग किसने किया पुलिस इसकी जांच कर रही है.सूत्रों की मानें तो बमबारी में एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. वहीं उपद्रवियों द्वारा एक व्यक्ति के घर को आग लगा दिया गया है. फिलहाल गोपीनाथपुर गांव में भय के माहौल के बीच पुलिस प्रशासन मामले को शांत करने में जुटी है. दोनों समुदाय के लोगों को आपस में बैठा कर उत्पन्न विवाद को समाप्त करने का प्रयास कर रही है.

मामले को शांत कराने का किय जा रहा प्रयास – एसपी प्रभात कुमार

इस मामले में एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि मामले को शांत कराने का प्रयास जारी है. बंगाल सीमा से उपद्रवियों द्वारा बमबारी की गई है. सीमा पर बंगाल पुलिस नहीं है जिससे बार्डर पर लगभग 500 लोग जमा हैं. किसी व्यक्ति के हताहत की सूचना नहीं है. एक ग्रामीण के घर में आग लगाई गई है. वहीं एक पुलिस जवान भी घायल हुए हैं. दोषियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस लोगों से शांति की अपील कर रही है.

धीरे-धीरे सामान्य हो रहा माहौल- डीआईजी

इस मामले पर संथाल परगना प्रमंडल के डीआईजी संजीव कुमार ने बताया कि पाकुड़ में माहौल धीरे धीरे सामान्य हो रहा है. एसपी सहित कई अधिकारी गांव में कैम्प कर रहे हैं. स्थिति पर पैनी नजर है. झारखंड की तरफ सब कुछ ठीक है.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsbreaking newsjharkhand news todaynews jharkhandjharkhand today newsjharkhandlatest newstop newsnewslatest news jharkhandjharkhand breaking newsranchi newsjharkhand latest newspakur breaking newspakur latest newspakur trending newspakur breaking newslatest newssanthal breaking newssanthal latest newsdumka breaking newsWhy is there ruckus on the border of Jharkhand and Bengal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.