✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़:पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, तो प्रशासन को देना पड़ा आश्वासन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:11:56 AM

पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ (अमड़ापाड़ा)ताला टोला गांव में गंभीर पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा.गांव में पानी की भारी किल्लत के चलते ग्रामीणों ने अमड़ापाड़ा-पाकुड़ मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

वर्षों से गांव में पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से गांव में पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. हालात इतने बदतर है कि लोग पुराने कुओं की सफाई कर पानी निकालने को मजबूर है. हाल ही में कुएं की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ग्रामीण मिट्टी धंसने से कुएं में दब गया. सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया.

प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला कराया शांत

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया.अधिकारियों ने जल्द ही पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम हटाया गया. ग्रामीणों की मांग है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन का आश्वासन धरातल पर कब उतरता है.

रिपोर्ट-नंदकिशोर मंडल

Tags:water shortagewater shortage in pakurprotest in pakurtrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaypakurpakur newspakur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.