✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आवास योजना की धीमी रफ्तार से पाकुड़ के ग्रामीण परेशान, चार साल से सिर्फ फोटो खींच रहे अधिकारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 5:54:34 PM

पाकुड़ (PAKUR):पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड स्थित सोनाजोड़ी पंचायत के पतरापाड़ा गांव में आवास योजना की धीमी प्रगति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.लोगों का आरोप है कि पिछले चार सालों से अधिकारी केवल घरों की फोटो खींचकर लौट जाते है, लेकिन किसी को पक्का मकान का लाभ नहीं मिला है.बरसात के मौसम में कच्चे घरों में रहना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.पतरापाड़ा गांव के कई परिवार आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर है. बारिश के दौरान घरों की छत से पानी टपकता है और कई घरों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है.

राशन मिलने में भी हो रही है परेशानी

ग्रामीण महिला श्रीमती देवी ने बताया कि उनका घर पूरी तरह कच्चा है और बारिश में बच्चों के साथ काफी परेशानी होती है.वहीं रुक्मणी पुजहरनी ने बताया कि पेंशन मिलने के बावजूद राशन कार्ड में गड़बड़ी के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है और अब जीवनयापन मुश्किल हो गया है.लाखो देवी का कहना है कि अधिकारी कई बार उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घर की तस्वीर ले चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है.जसु देवी का घर अधूरा पड़ा है, जिसमें खिड़की-दरवाजे नहीं लगे है. जिससे बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है.

अब तक सिर्फ 10 परिवारों को ही आवास योजना का लाभ

ग्रामीण विभीषण रविदास के अनुसार गांव में करीब 150 घर हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 10 परिवारों को ही आवास योजना का लाभ मिला है.इस मामले पर पंचायत की मुखिया मोनिका सोरेन ने कहा कि गांव की स्थिति की जानकारी उन्हें मिली है और वे जल्द ही संबंधित विभाग को अवगत कराएंगी उन्होंने बताया कि आवास योजना की सूची पहले ही भेजी जा चुकी है और नए आवंटन के बाद जरूरतमंदों को लाभ दिया जाएगा.

रिपोर्ट-विकास कुमार

Tags:Pakur NewsHousing Scheme DelayPM Awas YojanaRural ProblemJharkhand NewsSonajodi PanchayatPatrapara VillageGovernment Scheme FailureVillage IssuesMonsoon ProblemsRural DevelopmentLocal NewsBreaking News Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.