✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला सशक्तिकरण में चमका पाकुड़, झीकरहाटी पूर्वी पंचायत देश में दूसरे स्थान पर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 4:01:51 PM

पाकुड़ (PAKUR) : सदर प्रखंड की झीकरहाटी पूर्वी ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है. पंचायत को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है. यह सम्मान भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में महिला हितैषी पंचायत श्रेणी में दिया गया है.

प्राण’ प्रोजेक्ट का कमाल

पंचायत में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर खास ध्यान दिया गया. यही वजह है कि आज यहां महिलाएं फैसले लेने में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह सफलता टीम वर्क और बेहतर योजना का नतीजा है. उन्होंने कहा कि ‘प्राण’ प्रोजेक्ट के तहत पंचायतों को मजबूत बनाने का काम किया गया जिसका अब अच्छा परिणाम दिख रहा है.

उपायुक्त ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर पंचायत को 75 लाख रुपये की इनाम राशि मिलेगी इस पैसे से पंचायत में विकास कार्य और बेहतर किए जाएंगे. उपायुक्त ने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई दी और अन्य पंचायतों से भी इस मॉडल को अपनाने की अपील की. इस मौके पर कई अधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: विकास कुमार

 

Tags:Pakur women empowermentJhikrahati Purvi Panchayat achievementWomen friendly panchayat IndiaNational ranking women empowerment IndiaRural women empowerment success storyPanchayati Raj Ministry rankingPakur district development news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.