✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़:भूमि अधिग्रहण के विरोध में रैयतों का धरना प्रदर्शन, ग्रामीण बोले पारदर्शी प्रक्रिया के बिना नहीं देंगे ज़मीन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:15:19 AM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत तालझारी पंचायत के कारियोडीह गांव के समीप रैयतों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. रैयतों ने NH-333A सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया.उनका कहना है कि पहले सड़क के दोनों ओर से भूमि अधिग्रहण की बात कही गई थी, लेकिन अब केवल एक ओर से ही भूमि ली जा रही है. इससे कई किसानों की जमीन असंतुलित तरीके से प्रभावित होगी.

 ग्रामीण बोले पारदर्शी प्रक्रिया के बिना नहीं देंगे ज़मीन

धरना के दौरान पंचायत के ग्राम प्रधान और उप मुखिया ने बताया कि सरकार को ग्राम सभा के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी तरह की ग्राम सभा नहीं बुलाई गई.उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जब तक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ग्राम सभा आयोजित नहीं की जाती, तब तक अधिग्रहण की कार्रवाई रोकी जाए.ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट-विकाश कुमार

Tags:pakur news todaypakur live news todaypakur news live todaypakur news today in hinditoday breaking news pakurpakur newsnews todaybihar news todaytoday newspakur news updatesnews today livepakur news liveviral news todaynews today hindipakur news aaj kahindi news todaydumka news todaypakur ka newssp news pakurs p news pakurranchi news todaypakur latest newslatest news todaybokaro news todaypakur news kanpurpakur news coronakartik purnima news todaytoday news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.