✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में दिनदहाड़े हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 6:35:26 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में हुए हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन भी बरामद किए गए है.बताया गया है कि बीते चार मार्च को तलवाडांगा गांव में देवराज सरकार उर्फ नमुआ सरकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.इस घटना के बाद मृतक के पिता मेघनाथ सरकार के आवेदन के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

तीन मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम खुदु मंडल और कृष्णा मिश्रा बताए जा रहे है.दोनों मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बहरियाम गांव के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया था.बरामद वाहनों में रॉयल एनफील्ड बुलेट, हीरो ग्लैमर, हीरो पैशन प्रो और एक हुंडई आई-20 कार शामिल है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खुदु मंडल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है. 

न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:pakur news todaypakur today newspakuria news todaypakur election news todaypakur newsnews todaydc pakur newstoday newsmaheshpur news todaynews today livepakur protest todaybreaking news todayviral news todaynews today hindilocal news todaysp news pakurs p news pakurranchi news todaypakur latest newslatest news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.