✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़: हिरणपुर में रात के अंधेरे में खनन विभाग का ताबड़तोड़ कार्रवाई, 19 वाहनों से वसूले गए 89 हजार से अधिक रुपए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:18:45 AM

पाकुड़: पाकुड़ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार की देर रात हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई भारी वाहनों की जांच की गई. जांच में पाया गया कि कुछ वाहन चालक जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और नो-एंट्री क्षेत्र का उल्लंघन कर रहे थे.

अभियान के दौरान कुल 20 से 25 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹89,800 का जुर्माना ऑनलाईन ई-पॉस मशीन के माध्यम से वसूला गया. वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया, तो वाहनों को जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है.आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

इस कार्रवाई में जिला खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही. प्रशासन ने साफ किया है कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी.

रिपोर्ट: विकास कुमार 

Tags:Jharkhand newsPakur newsMining departmentPakur District Mining Task Forceinvestigation campaignPakur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.