✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़: बंद घर में विस्फोट, घर हुआ जमींदोज, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 26, 2024,
Updated: 7:59 PM

पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ जिला के  माल पहाडी ओपी क्षेत्र के नगरनबी गांव में बुधवार की देर रात एक बंद घर अचानक बम विस्फोट होने से घर जमींदोज हो गया. धमाके की आवाज से लोग सहम गए. हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है. सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक नगरनबी गांव के नमाज शेख के बंद मकान में अचानक बम विस्फोट हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि घर जमींदोज हो गया. विस्फोट के बाद आसपास के गांव के लोग भयभीत हो गए. लोग यह सोचकर डर गए कि गांव में अपराधियों ने हमला कर दिया है. हालांकि कुछ लोग डरे सहमे अपने घर से बाहर निकले, परंतु कोई नहीं दिखा तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दलबल के साथ मालपहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि बंद घर मे विस्फोट का मामला सामने आया है. गृह मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:Jharkhand newsPakur newsExplosion in a houseJharkhand policePakur policeclosed house suddenly bomb blastBomb blast in pakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.