✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़: नदी में तैरता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 11:40:24 AM

पाकुड़ (PAKUR): जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसलोई नदी के कौशिक घाट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को नदी में एक अज्ञात शव तैरता दिखा. जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के हरीशपुर गांव निवासी संजीव ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में हुई है. मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन भी घाट पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि संजीव का विवाह पाकुड़ में हुआ था और वह अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों समेत चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है. घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, संजीव पहले ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से बेरोजगार होने के कारण वह गंभीर नशे की लत का शिकार हो गया था और अक्सर बीमार रहता था. आशंका जताई जा रही है कि वह सुबह शौच के लिए नदी किनारे गया होगा, जहाँ नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:Pakur river drowning newsAmrapara Basloi river accidentSanjiv Thakur PakurPakur crime news todayJharkhand river death caseMaheshpur Harishpur village newsPakur police investigation body foundBasloi river Koushik ghatDrowning accident JharkhandPakur Hindi news update.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.