✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एचपीवी टीकाकरण को लेकर पाकुड़ डीसी का सख्त निर्देश,14 से 15 साल की बच्चियों का हो शत-प्रतिशत टीकाकरण

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 2:27:13 PM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए.इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक नियुक्त करने और हर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके.

14 से 15 साल की बच्चियों का हो शत-प्रतिशत टीकाकरण

उपायुक्त ने यह भी कहा कि टीकाकरण केवल जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध हो सके. बैठक में 30 मार्च को आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी दी गई और इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया, ताकि इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.

 दुनिया के 162 देशों में दी जा रही है एचपीवी वैक्सीन

 सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन दुनिया के 162 देशों में दी जा रही है.यह पूरी तरह सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी है. बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शिक्षक, प्रोग्राम ऑफिसर और प्रोग्राम मैनेजर शामिल हुए।

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:HPV vaccinationHPV vaccination in pakurPakur DC issues strict instructions regarding HPVPakur dcDc manish kumarPakur dc manish kumarTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.