✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ : चार दिन से लापता युवक का शव खदान में मिला, इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 3:47:19 PM

पाकुड़ (PAKUR) : नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल में एक दुखद घटना सामने आई है. सोनाजोड़ी के रहने वाले 28 वर्षीय कान्हू किस्कू का शव पानी से भरी खदान में तैरता हुआ मिला. कान्हू पिछले चार दिनों से लापता था. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और शुरुआत से ही खदान में डूबने की आशंका जता रहे थे. सुबह जब ग्रामीणों की नजर खदान पर पड़ी तो पानी में एक शव तैरता दिखा.इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कान्हू घर से शौच के लिए निकला था। बच्चों ने उसे खदान की ओर जाते देखा था लेकिन वह वापस नहीं लौटा.

परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. चार दिनों तक गोताखोर टीम नहीं बुलाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई. इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है. छोटे-छोटे बच्चे अब अपने पिता के साये से वंचित हो गए हैं वहीं बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. अब इस मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

रिपोर्ट - विकास शाह

Tags:Pakur missing Yuak found deadDead body found in mine PakurMissing man body recovered Jharkhandouth found dead in water-filled mineTragic death in PakurMissing person case JharkhandMine accident news IndiaBreaking news Pakur JharkhandPakur NewsPakur UpdatesPakur local News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.