✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कार्पियो व कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:57:21 PM

गढ़वा(GADHWA): गढ़वा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जहां सदर थाना क्षेत्र के उड़सुग्गी गांव के पास एनएच 75 पर स्कार्पियो व कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. जबकि इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं.

हादसे में एक की मौत तीन घायल

मृतक का पहचान ग्रासिम इंडस्ट्रियल लिमिटेड में कार्यरत अभिषेक राय (34 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बंगाल का रहने वाला है. वहीं इस घटना में घायल यूपी के कानपुर जिले के वरूण चौहान, रेहला निवासी देवेंद्र तिवारी है, जबकि इस घटना में एक घायल का पहचान नही हो पायी है. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पढें हादसे की वजह

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी ग्रासिम लिमिटेड से बलेनो कार पर सवार होकर गढ़वा की ओर आ रहा था. इस बीच विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो से उसकी कार में टक्कर हो गई. इस टक्कर में अभिषेक राय की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद वरुण राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. इधर घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Tags:Accident in JharkhandAccident in gadhwaRoad accident in gadhwaOne died in accident gadhwaTrending newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGadhwaGadhwa newsGadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.