✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में प्यार करने की मिली दर्दनाक सजा, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को बांधकर पीटा, प्रेमिका की गई जान

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:29:00 AM

चतरा (CHATRA):-ससुराल वालों ने बहू को लाठी डंडे से पीट-पीटकर की हत्या कर दी. वह अपने प्रेमी से मिलने गांव के नदी किनारे पहुंची थी. दरअसल, प्रेमिका विवाहिता थी, इसे लेकर ही बवाल हुआ और उसे और उसके प्रेमी को बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई . ये खौफनाक वारदात चतरा जिले के सदर थाना इलाके के मसूरियातरी गांव की है . पिटाई में प्रेमी तो घायल हो गया ,लेकिन विवाहित प्रेमिका की मौत हो गयी. इतना ही नहीं हैवानियत की हद तो तब हो गयी, जब इस मामले को रफा-दफा करने के लिए और सुगिया देवी के मौत को छुपाने के लिए पंचायत बुलायी गयी . जिसके बाद महज तीन लाख में जान का सौदा कर लिया गया .

यह घटना 30 जून की है, जब इस सनसनीखेज वारदात की खबर पुलिस को मिली, लेकिन तबतक सुगिया देवी के शव को जला दिया गया था. हालांकि, मारपीट का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस खबर के फैलने पर ही एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना पुलिस को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.

बताया जा रहा है कि मसूरियातरी गांव निवासी प्रेमी भूपिन गंझू अपनी विवाहित प्रेमिका सुगिया देवी से मिलने 30 जून की रात गांव के नदी किनारे पहुंचा था. इसी दौरान गांव के कमल गंझु, अनिल गंझू और बोधा गंझू समेत अन्य परिजनो ने उन्हें बात करते रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों की मौके पर ही खंभे में बांधकर जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि परिजनों की बेरहमी से पिटाई के दौरान प्रेमिका सुगिया देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया . वहीं उसका प्रेमी भूपिन गंझू गंभीर रूप से घायल है. सुगिया देवी की एक बेटी है और उसका पति बाहर रहकर कमाता है. चौकाने वाली बात ये है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस को बुलाने की बजाए, गांव में ही पंचायत बुलाकर निपटारा किया गया. सुगिया देवी के परिजनों को जब इस बात की खबर लगी, तो पुलिस को न बोलने के लिए पंचायत में दबाव बनाया गया और तीन लाख में मामले को निपटारा कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वही इस मामले को लेकर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

Tags:Painful punishment for falling in love in Chatrafalling in love in Chatrathe villagers tied up the lover couple and beat themthe girlfriend died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.