✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! पहले एक दूसरे को पिलाया जहर और गले लगा कर खूब रोए, फिर खत्म कर ली अपनी ज़िंदगी...

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:48:23 AM

रांची(RANCHI): प्यार होता नहींं हो जाता है. मोहब्बत में मजबह और दस्तूर नहीं दिखाई पड़ता. इनकी परवाह किए बगैर प्रेमी जोड़े एक दूसरे के भावनाओं में आगे बढ़ते जाते है. बड़े शहरों में तो इसे अनदेखा कर दिया जाता है. लेकिन जब छोटे शहरों औऱ गांव में कुछ ऐसा होता है तो बात काफी आगे बढ़ जाती है. प्रेम कहानी के बीच जाति, समाज और घर के लोग आकर जोड़े को अलग कर देते है. कुछ ऐसा ही घटना तमाड़ के बड़वा में देखने को मिला. जहां एक प्रेमी जोड़े के रिश्ते के बीच परिवार के लोग विरोधी में खड़े हो गए. इसके बाद  प्रेमी जोड़े को अलग कर दिया गया. लेकिन यह जुदाई प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरा और एक साथ गांव के किनारे सुनसान जगह पर जा कर खुदकुशी कर ली. 

जहर खाकर प्रेमी जोड़े ने कर ली खुदकुशी  

बता दे कि मामला देर रात का बताया जा रहा है. प्रेमी जोड़े ने एक साथ जहर खा कर इस प्रेम कहानी का ही अंत कर लिया. दोनों की पहचान  तमाड़ के रहने वाले युवक प्रहलाद लोहरा जो 22 वर्ष और युवती संगीता कुमारी 18 वर्ष के रूप में हुई है.दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम चल रहा था.लेकिन इस प्रेम कहानी की जानकारी गांव वाले के जरिए  घर वालो तक पहुंच गई.इसके बाद दोनों के इस प्रेम में घर वालो ने एक दीवार बना डाली. बावजूद इसके प्रेमी जोड़े छुप-छुप कर मिला करते थे.जब ज्यादा कड़ाई हुई तो आखिर में एक साथ जीने और मरने की कसमें खा चुके जोड़े ने इस ज़िंदगी को ही खत्म करने की सोच कर एक साथ जहर खा कर मौत को गले लगा लिया.दोनों का शव पास के नहर के समीप मिला है.घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई.पुलिस को जानकारी दी गई.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.घर वालों से दोनों के बारे में पूछताछ कर रही है.

जहर खाने से पहले रोते हुए एक दूसरे को लगाया गले

प्रेमी जोड़े के प्रेम कहानी में घर वालों के दखल के बाद जोड़े ने जब आत्म हत्या करने का ठान लिया.दोनों गांव के सुनसान जगह जहर लेकर पहुंचे.बाद में कुछ बाते की और अपने ज़िंदगी में साथ बिताए हुए पल को याद किया. एक दूसरे को गले लगा कर खूब रोए. आखिर में एक साथ एक दूसरे को जहर पिला कर प्रेम कहानी का ही अंत कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के मुंडा टोली का है. उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी. जब पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा की दोनों जोड़े ने एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए है. उन्होंने बताया कि मृतक प्रहलाद लोहरा बाहर काम करता था और मृतिका संगीता कुमारी 12th की पढ़ाई बाहर रह कर करती थी. दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी मिल गई. जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्य से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

Tags:jharkhand newshindi newsjharkhand crime newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newsjharkhand latest newsbreaking newsnews jharkhandjharkhandlatest newstop newsPainful end of love storyPainful end of love story in RanchiPainful end of love story in tamarThey gave poison to each otherhugged each othercried a lot and ended their lives

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.