✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने गला रेत प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:02:20 AM

रांची(RANCHI): प्यार जब होता है तो प्रेमी जोड़े किसी भी हद को पार कर जाते हैं. नये प्यार में प्रेमी जोड़े को अपने घर वालों की बात भी खराब लगने लगती है. लाख मना करने के बावजूद प्रेमी जोड़े छुप छुप कर मिला करते है. लेकिन कई बार यह प्यार दिखावटी साबित होता है. सिर्फ मतलब के लिए प्रेम का ढोंग प्रेमी करते है. एक ऐसा ही मामला रांची के बेड़ो से सामने आया है. यहां किसी बात को लेकर प्रेमी जोड़ों में नोकझोंक हुई.बात इतना बढ़ गई की प्रेमी अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया. इसे प्यार नहीं कह सकते है अगर युवक को सच में प्यार होता तो वह अपनी माशुका को कभी मौत के घाट नहीं उतारता.

बता दे कि घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. प्रेमी जोड़े बेड़ो इलाके में मिलने पहुंचे थे. तभी दोनों में विवाद शुरू हुआ. यह विवाद क्यों हुआ यह पुलिस जांच कर रही है. वारदात को अंजाम देते समय स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया. जिसके बाद दो युवक मौके से फरार हो गए. वहीं मुख्य आरोपी प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:Painful end of lovelover strangles girlfriend to deathjharkhandranchimurderCoupleMurder in ranchibedoranchi policeranchi crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.