✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमीन विवाद को लेकर पहाड़िया आदिवासियों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार, एडीसी ने दिया जांच का निर्देश 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 10, 2026, 5:06:31 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर पहाड़िया आदिवासी समुदाय के दर्जनों लोग सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई.ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पूर्वजों की जमीन को गलत तरीके से दूसरे लोगों के नाम पर चढ़ा लिया गया है, जिससे वे लोग अपनी ही जमीन से वंचित हो रहे है.ग्रामीणों ने बताया कि यह मामला अट्टापुर पंचायत के ग्राम केशववटी की लगभग 39 बीघा 19 कट्ठा 1 धूर जमीन से जुड़ा हुआ है. उनका कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से कागजी प्रक्रिया कराकर जमीन को अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया है.जब जमीन की घेराबंदी की जाने लगी तब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली और वे अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचे.

जमीन से संबंधित कागजात भी प्रशासन को सौंपे

समाहरणालय पहुंचे ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के साथ जमीन से संबंधित कागजात भी प्रशासन को सौंपे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की.ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग अपनी पुश्तैनी जमीन से पूरी तरह वंचित हो जाएंगे.विज्ञप्ति देने वालों में रामचरण सोरेन, सुशील सोरेन, जितेन सोरेन, होर्डिंग सोरेन, बबलू सोरेन, चंदन सोरेन, हेंडल सोरेन, बाबूजी सोरेन, मनोज सोरेन, बुद्धू राम सोरेन और मरंग सोरेन सहित कई लोग शामिल थे.सभी ने एक स्वर में प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए जमीन की सही जांच कराने की अपील की.

 एडीसी ने दिया जांच का निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता (एडीसी) गौतम भगत ने बरहरवा अंचल के अंचलाधिकारी और संबंधित कर्मियों से फोन पर बात कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत कागजात को मोबाइल के माध्यम से स्कैन कर अंचल कार्यालय भेजा गया है.एडीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे दोबारा बरहरवा अंचल कार्यालय में जाकर अपने सभी दस्तावेज प्रस्तुत करें,ताकि काग जात की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:sahibganj newssahibganj top newssahibganj big newssahibganj fire newssahibganj today newslocal news sahibganjsahibganj crime newssahibganj firing newssahibganj police newssahibganj tender news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.