✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के रेल अस्पताल में बाहरी लोग भी करा सकेंगे इलाज,जानिए क्या होंगी शर्ते

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 16, 2022,
Updated: 9:34 AM

धनबाद(DHANBAD): देश के 91 रेलवे अस्पतालों में धनबाद रेल अस्पताल का भी चयन हुआ है .अब यहां भी आयुष्मान कार्ड वाले मरीज इलाज करा सकते हैं .रेल मंत्रालय ने इस संबंध में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है. अभी तक रेल अस्पतालों में केवल रेल कर्मियों की चिकित्सा व्यवस्था ही लागू थी. लेकिन अब आयुष्मान कार्ड वाले लोगों को भी अस्पताल में चिकित्सा मिल सकती है. अन्य अस्पतालों की तरह रेलवे अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. आउटडोर के साथ-साथ जरूरी पड़ने पर मरीजों को भर्ती भी कराया जा सकता है .आपको बता दें कि धनबाद रेल मंडल का अस्पताल धनबाद में है. एक समय तो इस अस्पताल की बहुत ही ख्याति थी लेकिन धीरे धीरे अस्पताल सुविधा खोता गया, लेकिन अब इस निर्णय से उम्मीद बनती है कि अस्पताल का आधुनिकीकरण होगा और इससे रेलवे के कर्मियों के साथ साथ आयुष्मान कार्ड धारकों को भी लाभ मिलेगा.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.