✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजस्थान में हुई दलित छात्र की मौत से झारखंड के लोगों में आक्रोश, दुमका में प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:48:06 AM

दुमका (DUMKA): कुछ दिन पूर्व राजस्थान में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत हो गई थी. छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शिक्षक के मटके से पानी निकाल कर पी लिया था. इस वजह से उसकी बेरहमी से पिटाई हुई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक छात्र का नाम इंद्र मेघवाल है और उसकी मौत के बाद जगह-जगह आंदोलन का दौर जारी है. अब आंदोलन की चिंगारी झारखंड की उपराजधानी दुमका भी पहुंच गई है.

मुआवजे की मांग

दुमका में छात्र समन्वय समिति के बैनर तले एसपी कॉलेज के सामने छात्रों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया. हत्या के आरोपी को कठोर दंड देने के साथ-साथ उसके परिजनों को मुआवजा और न्याय देने की मांग की. पुतला दहन के बाद छात्रों ने हमें चाहिए आजादी के नारे भी लगाए लेकिन यह नारा जेएनयू परिसर में लगाए गए नारों से भिन्न नजर आया. यहां छात्र जातिवादी व्यवस्था से आजादी की मांग करते नजर आए.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.