☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, गृहस्वामी को बंधक बनाकर लूटा लाखों की संपत्ति

देवघर(DEOGHAR): देवघर में नकाबपोश अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. 4 की संख्या में आये अपराधियों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया है. बीती रात चितरा थाना क्षेत्र के कुकराहा में पप्पू सिंह के घर पर धावा बोलकर लगभग पौने चार लाख नगद और सोना चांदी के आभूषण की लूट को इनके द्वारा अंजाम दिया गया है. लाठी डंडे और लोहा रड से लैश अपराधियों ने पप्पू सिंह के बुजुर्ग पिता की पिटाई भी कर दी जिससे उनके आंख के नीचे गंभीर चोट आई है. 

बताया जा रहा है कि बीती देर रात 4 अपराधकर्मी मुँह पर गमछा बांध कर पप्पू सिंह के घर पर पहुचे थे. घर में पप्पू सिंह के सिर्फ माँ और पिताजी ही थे. अपराधकर्मी द्वारा दोनो बुजुर्गों को बंधक बनाने की कोशिश की गई. इस बीच पप्पू सिंह के पिता द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की. फिर उन्हें बंधक बनाकर उनसे अलमीरा का चाभी मांगते हुए नगद सहित आभूषण लेते हुए सभी फरार हो गए. 

सारठ एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी राजीव रंजन द्वारा फौरन घटना स्थल पहुँच घटना की जानकारी ली गई और घायल बुजुर्ग को चिकित्सा के लिए अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी सारठ एसडीपीओ धीरेंद्र बंका को दी गयी. एसडीपीओ द्वारा भी घटनास्थल पर पहुँच पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना की सूचना आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों का जमावड़ा पप्पू सिंह के आवास पर लगने लगा. फिलहाल पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चला रही है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Published at: 15 Jun 2023 11:45 AM (IST)
Tags:jharkhanddeogharOrgy of masked criminals in Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.