✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराधियों का तांडव! नाश्ता कर रहे युवक पर चलाई गोलियां, गोलीबारी में एक की मौत, एक घायल 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:19:58 PM

देवघर (DEOGHAR):देवघर में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. बुधवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से शिक्षा सभा चौक थरथरा गया. यहां अज्ञात अपराधियों की गोलीबारी से एक की मौत हो गई. जबकी एक युवक घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के समय मृतक एक दुकान में बैठ नाश्ता कर रहा था . 

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक पर एक दुकान में नाश्ता कर रहे युवक मनीष झा पर कुछ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. जिसमें उसकी मौत हो गई. वही गोलीबारी में पास ही के दुकान में खरीदारी कर रहे युवक शोभित आनंद को गोली लग जाने से वह घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल शोभित को पैर और कमर के नीचे गोली लगी है . चिकित्सक के अनुसार घायल खतरे से बाहर है. वहीं घटना के बाद जिला के एसपी सुभाष चंद्र जाट घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सदर अस्पताल पहुंच घायल का हाल समाचार लिया और मृतक के परिजनों से मिल कुछ जानकारी ली. इस गोलीबारी की घटना से पूरा क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. घटना के बाद जिला के एसपी सुभाष चंद्र जाट घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सदर अस्पताल पहुंच घायल का हाल समाचार लिया और मृतक के परिजनों से मिल कुछ जानकारी ली. 

क्षेत्र में कैंप कर रही पुलिस

घटना के बाद से पुलिस इलाके में कैंप कर रही है. इधर पूरा सदर अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.आखिर मृतक मनीष झा के साथ अज्ञात अपराधियों क्या संबंध था उसपर पुलिस जोरशोर से छानबीन कर रही है. अभी हाल ही में इसी थाना क्षेत्र के सन बेल बाजार के पास गोलीबारी की घटना घटी थी जिसमें कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त गैंग के एक सदस्य को आपसी वर्चस्व में गोली मार कर घायल किया गया था. इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है. मामले को लेकर एसपी ने कहा कि मृतक को टारगेट कर गोलियां चलाई गई थी, जिसमे उसकी मौत हो गई. इस वारदात के पीछे गैंग वार की घटना से भी एसपी द्वारा इनकार नहीं किया जा रहा. अब देखना होगा कि पुलिस अशांत हो चुके शहर की शांत कराने में कितना कामयाब होती हैं. 

रिपोर्ट:  रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.