✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के पेटिया बस्ती में एसटीपी निर्माण का विरोध, डुमरी विधायक जयराम महतो ने रुकवाया बाउंड्री वॉल का काम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:57:55 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर जोड़िया स्थित पेटिया बस्ती में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है.ग्रामीणों का आरोप है कि रैयती और आबादी वाली जमीन पर बिना सहमति एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

डुमरी विधायक जयराम महतो ने रुकवाया बाउंड्री वॉल का काम

ग्रामीणों की सूचना पर डुमरी विधायक जयराम महतो पेटिया बस्ती पहुंचे और मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य से उनकी जमीन और आवासीय क्षेत्र प्रभावित हो रहा है.

निर्माण कार्य से किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक जयराम महतो ने पूटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद से बातचीत की और निर्देश दिया कि जब तक जमीन से जुड़े विवाद का समाधान नहीं हो जाता, तब तक बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए.विधायक ने इस संबंध में वरीय अधिकारियों से भी दूरभाष पर बात कर मामले को संज्ञान में दिया.वहीं, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि जो भी समस्याएं सामने आई है, उनका समाधान किया जाएगा और निर्माण कार्य से किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:mla jairam mahatomla jairam mahato newsdumri mla jairam mahatojairam mahato dumri mlajharkhand mla jairam mahatomla jairam mahtodumri mla jairam mahtodumari mla jairam mahtojairam mahto dumri mlajairam mahatomla jairam mahato talked about relative marriagedumri mla jairam kumar mahtojairam mahato ka karam nachjairam mahato latestjairam mahato salaryjairam mahato newsjklm jairam mahatojairam mahato jlkmjairam mahato rallytiger jairam mahatojairam mahato video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.