✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा चुनाव के लिए पक्ष-विपक्ष ने कसी कमर, झारखंड में होगा अब चुनावी उलगुलान

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:21:26 AM

TNP DESK:लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा की तैयारी में झामुमो और भाजपा जुट गई है, पूर्वी सिंहभूम में 6 विधानसभा सीट जीतने का दवा भाजपा और झामुमो कर रही है, दोनों पार्टी लोकसभा के बाद अब विधानसभा की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है.

विधानसभा मे होगी हमारी जीत

जहां एक तरफ भाजपा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हमने 6 विधानसभा में लीड हासिल की है,  जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया, आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 6 की 6 विधानसभा सीट जीत रही है, इसकी तैयारी पूरी की जा रही है, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर इस राज्य सरकार की नाकामी को बताया,  आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार आते ही जनता की हर एक समस्या से निजात दिलाने का काम किया जाएगा. वहीं केंद्र सरकार की हर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम होगा.

जनता ने भाजपा को दिया जवाब:झामुमो

वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक नें कहा कि लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी और प्रत्याशी के बीच हुई थी, विधानसभा चुनाव क्षेत्रीय पार्टी के साथ है, पूर्वी सिंहभूम की जनता क्षेत्रीय पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी. भाजपा ने  लोकसभा में 400 पार और 2019 विधानसभा चुनाव में 65 पार का दवा किया था, जनता ने उन्हें दरकिनार कर दिया, विधानसभा में जनता एक बार फिर भाजपा को इसका जवाब देगी, और गठबंधन की सरकार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने जा रही है.

रिपोर्ट रंजीत कुमार ओझा

Tags:jharkhand floor testjharkhand government floor test livejharkhand government floor testjharkhand politicsjharkhand cm hemant sorenjharkhand newsjharkhand cmjharkhand latest newsjharkhand political crisisjharkhand government floorjharkhand chief ministerjharkhand mlashemant soren jharkhandjharkhandjharkhand floor test newschampai soren on floor testjharkhand floor test big thingsfloor testjharkhand hemant sorenTHENEWSPOSTNEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.