✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन  एलएचबी कोच के साथ  शुरू, जानिए यात्रियों को क्या होगा फ़ायदा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:28:31 AM

 

धनबाद(DHANBAD) | पूर्व मध्य रेल  यात्रियों की यात्रा को और भी सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने के लिए  धनबाद और अलेप्पी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन आज से पारंपरिक आईसीएफ कोच के बदले अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगा कर शुरू किया गया.  अब यह गाड़ी पहले से अधिक स्पीड से चलेगी. 

एलएचबी कोच से होती है आरामदायक यात्रा 

रेलवे का दावा है कि एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है.  स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्के और मजबूत होते है.  कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है.  एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती है.  कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालय युक्त होते है.  फलस्वरूप एलएचबी कोच युक्त ट्रेनों से यात्रा अपेक्षाकृत अधिक संरक्षित, सुरक्षित व आरामदायक होती है. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.