☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इतने ही मंईयां को गई योजना की क़िस्त!CM के आदेश के बाद भी जानिए क्यों रोका गया पैसा 

इतने ही मंईयां को गई योजना की क़िस्त!CM के आदेश के बाद भी जानिए क्यों रोका गया पैसा 

रांची(RANCHI): झारखण्ड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 13 वीं क़िस्त लाभुकों के खाते में भेज दी गई. करम पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद समय से पहले योजना की राशि सभी के खाते में विभाग ने DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया.ऐसे में  इस बार करीब 06 लाख लाभुक को पैसा नहीं भेजा गया है.जिन्हे निराशा हाथ लगी है.लेकिन 50 लाख लाभुक के खाते में योजना की क़िस्त समय पर पहुँच गई  है.

अब सवाल है कि आखिर इतने लाभुक को पैसा क्यों नहीं पहुंचा. इसपर विभाग का साफ़ आदेश है कि जिनका दस्तावेज सही है उन्हें पैसा दिया जा रहा है.वहीं जो लोग फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे.उनका नाम काटा गया है.वैसे लोगों की पहचान हर दिन हो रही है.जिनके दस्तावेज में त्रुटि है.गलत जानकारी शपथ पत्र में दी गई.जिस वजह से योजना की क़िस्त उनके खाते में नहीं पहुँच रही है.

विभाग ने साफ़ किया है कि जो पात्र लाभुक है उनका पैसा किसी भी हाल में नहीं रुकेगा.समय से हर क़िस्त खाते में पहुंचते रहेंगे.सरकार ने अगस्त माह की क़िस्त को इस बार समय से पहले भेजा है.करम पर्व को देखते हुए 50 लाख लाभुकों को सीधा उनके खाते में पैसा भेजा गया है.जिससे उनके पर्व मज़े में मने.CM के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है.

बता  दें कि राज्य में सबसे पहले रांची जिला में 3 लाख 78 हजार 641 लाभुक को पैसा सबसे पहले भेजा गया इसके बाद खूंटी, सिमडेगा,पलामू, गुमला,जमशेदपुर समेत सभी जिला में योजना की क़िस्त समय पर भेजी गई है. जिससे सभी लाभुक खुश है और योजना की क़िस्त निकाल कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रही है. सभी को विभाग ने एक मैसेज भेजा उसके बाद बैंक ने भी पैसे क्रेडिट होने की सुचना दी. साथ ही सभी के फोन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सन्देश भी पहुँच रहा है. जिसमें सभी बेटी-बहन को कर्मा पर्व की बधाई दी है. साथ ही उनके बारे में कुछ जानकारी देते हुए सभी को आभार जताया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सभी बेटी-बहन को योजना की क़िस्त पहुँच रही है. यह आपके प्यार विश्वास का अटूट बंधन कि है हम यह काम कर रहे है. इस मैसेज के बाद तो मानों लाभुक की ख़ुशी और भी दोगुनी हो गई. सभी अपने मुख्यमंत्री को बधाई दे रही है .साथ ही मंईयां योजना की लाभुक को पैसा मिलते हुए एक साल पूरा हो गया. ऐसे में इस योजना से लाभुकों की ज़िन्दगी में बदलाव हुआ है.अब वह किसी की मोहताज़ नहीं है. जिससे वह स्वालम्बी बनी है. साथ ही सभी अपने जरुरत को खुद पूरा कर रही है. कई लाभुक तो इस पैसे को SHG से जुड़ कर कारोबार में लगा रही है.

अब राज्य में 50 लाख लाभुक को सीधे पैसा भेजा गया है. CM हेमंत के आदेश के बाद एक साथ पैसा क्रेडिट होने से ग्रामीण इलाको के बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है. बैंक में लेन देन करने वाले काउंटर पर भी बेटी बहनो की भीड़ देखी जा रही है. बैंक से पैसा लेने के बाद सभी बाजार में कुछ सामान की खरीददारी करती दिख रही है.                  

Published at:06 Sep 2025 08:37 AM (IST)
Tags:Only this many women got the installment of the scheme! Know why the money was stopped even after the CM's ordermaiya samman yojana 13 kistmaiya samman yojana 13 kist kab milegamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojana 13th kistmaiya samman yojana 12 kistmaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana ka 13th kistmaiya yojna 13 kistmaiya samman yojana 6 kistmaiya samman yojana 5 kistmaiya samman yojana 13vi kist kabmaiya samman yojana ka 11th kistmaiya samman yojana 13th kist kab aayegamaiya samman yojana 12 kist kab aaegamaiya samman yojnamaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojanamaiya samman yojana documentsmaiya samman yojana 9th installment datemaiya samman yojna form kaise bharemaiya samman yojana 13th installment datemaiya samman yojana 13 kistmaiya samman yojana updatemaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 2025maiya samman 2500maiya samman yojnamaiya samman yojana paisa kabmaiya samman yojna 2025maiya samman yojna 2024maiya samman yojna 2500maiya samman yojana paisa kab aayegamaiya samman yojana ka paisa nahi aayamaiya samman yojana ka paisa kab aaegamaiya samman yojana hemant sorenhemant soren maiya samman yojanahemant soren on maiya samman yojana fraudhemant soren ne maiya samman yojana ki kist jari kihemant soren maiya yojana newshemant soren jmmhemant sorenmaiya samman yojana ka paisaed on hemant sorenmaiya samman yojna paisahemant soren dancehemant soren vs jmmmaiya samman june ka paisacm hemant sorenhemant soren cmhemant soren edhemant soren saugatmaiya samman yojana june ka paisa
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.