✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम के हाथों 80 उत्कृष्ट स्कूलों का ऑनलाइन उद्घाटन, दुमका के भी बच्चों के उत्कृष्ट शिक्षा का सपना साकार 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:34:42 AM

दुमका(DUMKA):मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय, धुर्वा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य भर के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया. जिसमें उपराजधानी दुमका जिला के कस्तूरबा बालिका विद्यालय, दुमका, मॉडल स्कूल, मसलिया, दलाही, प्लस टू जिला स्कूल, दुमका और प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय, दुमका भी शामिल है. 

गरीब बच्चों को समय की मांग के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार
जिला स्तर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मॉडल स्कूल, मसलिया, दलाही का उद्घाटन फीता काटकर किया. सभी अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. लोगों को संबोधन करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से वंचित और गरीब बच्चों को समय की मांग के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होने जा रहा है. सभी विद्यालयों सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है. इन विद्यालयों में अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा प्रदान की जाएगी. निजी स्कूलों के तर्ज पर इन्हें उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है.
डीसी ने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब आदि का निरीक्षण

इन विद्यालयों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, लाइब्रेरी, सांइस लैब, डिजिटल स्मार्ट क्लास, सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत ढांचा, खेल प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इन उत्कृष्ट विद्यालयों के बच्चों को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. बच्चों को एग्रीकल्चर, आईटी, आईटीईएस, अपारेल एण्ड मेडअप एंड होम फर्निशिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑटोमोटिव, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटालिटी समेत अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब आदि का निरीक्षण किया.  इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रधानाध्यापक, छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

रिपोर्ट:पंचम झा

Tags:Online inaugurationof 80 excellent schoolsby CMDumka's children also dreamof excellent education

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.