दुमका(DUMKA): दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा बाजार में कल देर रात अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक का नाम दिलीप कुमार साह है. रात के 1:30 बजे की घटना बताई जा रही है. बिजली नहीं रहने के कारण घर का दरवाजा खुला रखकर दिलीप सोया था. बाइक सवार तीन अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से चलता बना. सूचना मिलते ही तालझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतक दिलीप कुमार साह दिल्ली में रहता था. 2 दिन पूर्व ही वह अपने घर सहारा बाजार आया था.
जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार साह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था, लेकिन उसकी शादी सहारा बाजार में हुई थी और वह यही घर बनाकर रहने लगा था.तालझारी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट: पंचम झा,दुमका
