✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक की मौत, परिजन अस्पताल वालों पर लगा रहे लापरवाही का आरोप 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:07:34 PM

दुमका (DUMKA): दुमका शहर के डंगाल पाड़ा मोहल्ला में शनिवार की देर रात ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान करेंट की चपेट में आ गया था. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. 

अस्पताल प्रबंधक पर लगाया लापरवाही का आरोप 

मृतक की पहचान विष्णु के रूप मे की गई है. विष्णु के मौत की खबर जैसे ही उसके परिजन को मिली परिवार वाले लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बबाल काटा. परिजनों का आरोप है कि ना तो समय पर इलाज शुरू हुआ और ना ही समुचित इलाज हुआ. आलम यह है कि परिजनों को दवाई भी बाहर से लाने के लिए कहा गया. फिलहाल परिजन उचित मुआवजा तथा दोषी डॉक्टर पर कार्यवाई की मांग कर रहे है. परिजनों का कहना है कि विष्णु परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. दूसरे का टोटो चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था. वृद्ध माता-पिता के अलावे छोटा भाई, पत्नी और दो बच्चों की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी. 

वहीं सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुचीं और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. इस बाबत अस्पताल प्रबंधन फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

रिपोर्ट. पंचम झा 

Tags:One died due to electric shock while charging e-rickshawfamily members are accusing the hospital of negligenceदुमका न्यूजTRENDING NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.