✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने घंटों किया सड़क जाम

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:15:27 PM

पलामू (PALAMU): पुलिस गुरुवार देर रात क्षेत्र में गश्ती कर ही रही थी कि अचानक पुलिस वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद से ही ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. जिसको लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह शव के साथ रेड़मा चौक को घंटो के लिए जाम कर दिया. इससे काफी देर तक यहां का परिचालन बाधित हो गया. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया. साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस की मानें तो मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसकी जांच के पुलिस जुट गई है.

Tags:One died after being hit by a patrol vehicle in palamupalamu policepalamu newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.