✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल, 5 घंटे बाद हटा जाम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:01:25 AM

दुमका (DUMKA) : जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर बासुकीनाथ की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतक की पहचान हीरा मुनिमुर्मू 26 के रूप में हुई है.

तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मारी थी टक्कर

जानकारी के अनुसार मृतक हिरा मुनि मुर्मू शादी समारोह में शामिल होने ग्राम सुगनीवाद गई हुई थी. सभी शादी समारोह से वापस घर लोटने के क्रम में करीब 5:30 बजे सुबह बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोरटोपी गांव में मनोज किराना दुकान के पास जैसे ही पहुंचा. वैसे ही बासुकीनाथ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मोटर साइकिल को मारी. जिसमें हीरामुनि मुर्मू की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई एवं उनके पति और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

5 घंटे बाद हटा जाम

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही जरमुंडी थाना एसडीपीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी सत्यम कुमार एवं जरमुंडी अंचलाधिकारी आशुतोष ओझा, एसआई रोहित साह, एएसआई प्रमोद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंचेन के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकरी दी. जिसके बाद जरमुंडी अंचलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहयोग राशि प्रदान की गई. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गुस्साए भीड़ को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया गया एंव मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया.  

रिपोर्ट. सुतिब्रो गोस्वामी\पंजम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaytoday jharkhand newsjharkhand latest newsnews jharkhandjharkhandjharkhand today newstop newsjharkhand breaking newsbreaking newslatest newsdumka breaking newsdumka trending newsdumka latest newslatest news dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.