☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कार पलटने से एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

कार पलटने से एक की मौत, 2 की हालत गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

गिरिडीह(GIRIDIH): जिला के गांवा थाना इलाके के केंदुआडीह गांव में शनिवार की सुबह कार पलटने से कार में सवार प्रभात कुमार बरनवाल की मौत हो गई. वहीं, कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कार में कुल 5 लोग थे, जिसमें से एक को बस हल्की चोट आई है. आपको बता दें कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के है. सभी तिसरी थाना क्षेत्र के गमहरियाटांड गांव के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही गांवा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए  गांवा स्वास्थ केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर काजिम खान ने प्रभात के मौत की पुष्टि कर दी.

ये भी देखें- MOTIHARI: शिक्षक बने एसडीओ, बच्चों के साथ टीचरों को भी पढ़ाया पाठ

2 अन्य की हालत गंभीर

दरअसल, कार सवार दो घायल महिलाओं की भी हालात गंभीर थी. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार तिसरी के गमहरियाटांड गांव निवासी मृतक प्रभात बरनवाल अपने परिवार के साथ बिहार के नवादा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और शनिवार की अहले सुबह सभी अपने गाड़ी से वापस लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार गाड़ी में मृतक प्रभात के अलावा कविता देवी, पूनम देवी, मीरा बरनवाल और कार चालक था. मिली जानकारी के अनुसार नवादा से लौटने के क्रम में गाड़ी जब गांवा के केंदुआडीह गांव के समीप पहुंचा, तो ड्राइवर का गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिसके गाड़ी खेत में जा गिरी.

रिपोर्ट:  दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:09 Jul 2022 11:49 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.