✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक दिन पहले दोस्तों के साथ बैठकर किया नशा, दूसरे ही दिन हो गई मौत, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:53:30 AM

दुमका (DUMKA): आमतौर पर पोस्टमार्टम हाउस  शव का ठिकाना होता है. लोग उसके आसपास जाने से भी घबराते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि कुछ दोस्तों का एक गुट पोस्टमार्टम हाउस के पीछे बैध नशा का सेवन कर रहे थे औऱ इसी दौरान उनके बीच मारपीट होती है, जिसमें एक मौत भी हो जाती है, तो आप ज़रूर हैरान होंगे. ऐसा ही मामला दुमका जिला के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पोस्टमार्टम हाउस के पीछे कल देर रात आपसी विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई के बाद प्राथमिक उपचार करा कर उस युवक को घर पहुंचाया गया. घर में स्थिति बिगड़ता देख परिजन शशि को लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे.  जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हिरासत में 4 लोग

मृतक का नाम शशि साह है. वह बंदर जोड़ी मोहल्ले में किराए के घर में परिवार के साथ रहता था. जीवकोपार्जन के लिए समय-समय पर दिल्ली जाकर मजदूरी करता था. शनिवार को ही वह दिल्ली से वापस घर आया था. आज सुबह परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. मृतक के परिजनों के लिखित शिकायत पर नगर थाना की पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ जारी है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले सभी आपस में दोस्त हैं. दिल्ली से आने के बाद शशि को कल शाम में फोन कर कुछ मित्रों ने घर से बाहर बुलाया और सभी पोस्टमार्टम हाउस के पीछे खाली स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करने लगे. शराब के नशे में ही किसी बात को लेकर तकरार हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि चार-पांच लड़कों ने मिलकर शशि की बेरहमी से पिटाई कर दी. स्थिति बिगड़ता देख शशि को प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचाया. जहां परिजनों को बताया गया कि गाड़ी से गिर गया था जिसमें उसे चोट लगी है. लेकिन शशि ने परिजनों को बताया कि कुछ युवकों ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई की है. लात घुसा से वार किया गया है और उसे असहनीय पीड़ा हो रही है. परिजन शशि को लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.