✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फहीम खान के नाम पर तोपचांची की कंपनी से मांगी गई थी एक करोड़ रंगदारी,तीन की गिरफ्तारी के बाद शार्प शूटर शेरू खान की तलाश तेज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:06:54 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तोपचांची में राम कुंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी से एक करोड रुपए मांगने के मामले में पुलिस फहीम खान के साथ शूटर शेरू की तलाश कर रही है. जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा शास्त्री नगर के पास रहने वाले शार्प शूटर शेरू खान की खोज में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. यह रंगदारी फहीम खान के नाम पर मांगी गई थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है. उनसे पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि शेरू खान ने ही रंगदारी कांड की योजना तैयार की थी और फहीम खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी.

अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद

रविवार को एसएसपी संजीव कुमार ने बताया था कि इस मामले में पुलिस ने पांडर पाला और धनसार निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है. और यह लोग संगठित गिरोह के सदस्य हैं. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, तीन सिक्सर, एक कट्टा, 22 गोली, चार मोबाइल और एक पल्सर बाइक जब्त किया है. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि जमशेदपुर के घाघीडीह  जेल में बंद वासेपुर के कुख्यात फहीम खान की इस रंगदारी कांड में भूमिका है या उसके नाम का इस्तेमाल किया गया है. जो भी हो पुलिस इस मामले में हाथ धोकर पड़ गई है और अब ऐसा लगता है कि इस गिरोह का बचना मुश्किल है. कंपनी से रंगदारी मोबाइल फोन से नहीं मांगी गई थी बल्कि स्कॉर्पियो से जाकर कंपनी के अधिकारियों से रंगदारी मांगी गई थी.

प्रिंस खान की हर गतिविधि पर पुलिस की पहली नजर

इधर, रविवार को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बोकारो में कहा कि धनबाद के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. प्रिंस खान की हर गतिविधि पर पुलिस की पहली नजर है. एजेंसियां अपना काम तेजी से कर रही हैं. वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. कोयलांचल सहित झारखंड के सभी संगठित अपराधियों की सूची अपडेट की जा रही है. अपराधियों के मंसूबे को हर हाल में ध्वस्त कर दिया जाएगा. 

अपराधिक गतिविधियां पर लगेगा लगाम: डीजीपी

डीजीपी रविवार को बोकारो क्लब में समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि धनबाद, बोकारो हो या राज्य का कोई भी जिला, कहीं भी किसी तरह की अपराधिक गतिविधियां नहीं चलने दी जाएगी. पुलिस के तेज तर्रार अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है. नक्सली गतिविधियों पर भी जल्द ही काबू पा लिया जाएगा. पुलिस नक्सलियों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है. आर्थिक अपराध पर भी लगाम लगाने की तैयारी चल रही है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhanddhanbad newsFaheem Khandhanbad policesharp shooter sheru khan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.