✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:55:28 AM

पलामू(PALAMU): हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर जीनताड़ के समीप एक बाइक और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें एक बाइक सवार हुसैनाबाद थाना के कठौन्धा निवासी नुमान शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो लोगों में इमामगंज, गया (बिहार) निवासी पंकज राज पाल और शाहिल आलम गंभीर रूप से घायल हो गए.

ट्रैक्टर और बाइक जब्त

घायलों को पुलिस ने तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा दिया. इसमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी संजीव कुमार और एएसआई महेश राम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल ट्रैक्टर नंबर जेएच 03 जे 9881 और बाइक को जब्त कर लिया गया है. दोनों वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के इंजन का बड़ा टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं.

प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर किया गया रेफर

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मोहम्मदगंज की ओर से हैदरनगर आ रहे थे. उनके आगे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ट्रैक्टर को बाई ओर की सड़क में मोड़ लिया. जिससे तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू

Tags:palamu newsaccident in palamuaccident in haidernagar palamupalamu accident newspalamu latest newscrime in palamupalamu update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.