✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, जुगसलाई में हुई कार्रवाई 

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 5:14:58 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPHR): जमशेदपुर में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई. थाना क्षेत्र के पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाली सड़क पर पुलिस में एक कार से हथियार बरामद किया. गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाले युवक मो शहजाद को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक मैगजीन बरामद हुआ. सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पूरे मामले का खुलासा किया. आरोपी के खिलाफ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाली सड़क पर अवैध हथियार के साथ एक युवक के आने की सूचना पर पुलिस ने वहां जांच अभियान चलाया था. इसी दौरान एक वर्ना को रोका गया. कार में हथिया मिला. पकड़े गए आरोपी का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है.

बिजनेस बढ़ाने के उद्देश्य से रखा था हथियार 
सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने पास हथियार बिजनेस बढ़ाने के उद्देश्य से रखा था. हथियार का भय दिखाकर वह अपना बिजनेस करना चाह रहा था. मोबाइल की जांच करने पर पता चला है कि उसकी दोस्ती कुछ गलत लोगों से हो गई है. उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. हथियार उसके पास कहां से आया पुलिस यह अभी पता लग रही है. यह पूरी कार्रवाई जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी के नेतृत्व में की गई. 


तीन टाइम चल रहा एंटी क्राइम
शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. एसएसपी के निर्देश पर रोजाना तीन बार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की गहन जांच की जा रही है. पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके. सिटी एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Tags:JamshedpurJamshedpur crime newsJharkhandJharkhand newsJugsalaiTatanagarCity sp jamshedpurJamshedpur NewsJamshedpur Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.