☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर एयरपोर्ट से 16 लाख नगद के साथ एक गिरफ्तार, जानिए कहां खपाने की थी योजना 

देवघर एयरपोर्ट से 16 लाख नगद के साथ एक गिरफ्तार, जानिए कहां खपाने की थी योजना 

देवघर (DEOGHAR) : देवघर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम एयरपोर्ट पुलिस ने एक यात्री के पास से 16 लाख रुपया बरामद किया. बताया जा रहा है कि सोहेल अख्तर नामक युवक मजदूरों का भुगतान करने लद्दाख जाने वाला था. इसी बीच देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने उसे कैश के साथ हिरासत में लिया. 

आयकर विभाग को दी गई जानकारी 

सोहेल अख्तर दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एयरपोर्ट पुलिस ने 16 लाख रुपया सहित सोहेल को कुंडा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया है. कुंडा थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी सहित आयकर विभाग के अधिकारी को दी गई. अब आयकर अधिकारी का कुंडा थाना में इंतजार किया जा रहा है. आयकर अधिकारी के द्वारा पूछताछ के क्रम में ही पता चलेगा कि पैसा कहां से आया है और कहां जा रहा था. 

चर्चाओं का बाजार गर्म 

इतनी बड़ी मात्रा में पैसा बरामद होने से तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है. अब देखने वाली बात होगी कि आयकर अधिकारी के पूछताछ के क्रम में क्या जानकारी निकल कर सामने आती है. 

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Published at:17 Feb 2023 09:42 PM (IST)
Tags:One arrested with cash in deoghar airportdeoghar airportdeoghar newsdeoghar policejharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.