✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपडेट: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी का पेड़ से झूलता शव बरामद मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ जारी 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:34:35 AM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव से बीते दिन संदिग्ध परिस्थिति में मिले एक नाबालिग आदिवासी किशोरी का शव मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक का नाम राजकुमार मरांडी है. पुलिस फिलहाल उक्त युवक से पूछताछ कर रही है.

काफी दिनों से उदास थी युवती 

बता दें कि युवती का बड़तल्ला गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता हुए मिला था. युवती काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने मामले को लेकर मृतिका के पिता से पूछताछ की तो पिता ने बताया कि बेटी शिकारीपाड़ा में दादी और भाई के साथ रहकर पढ़ाई करती थी. दुर्गा पूजा के दौरान जब वो 26 सितंबर को बेटी को लेने अपनी मां के घर पहुंचे तो बेटी ने साथ आने से मना कर दिया था. बाद में जब पिता ने फोन पर उससे बात करना चाहा तो पता चला की वो घर पे नहीं है. फिर दूसरे रिश्तेदारों के पास फोन कर अपनी बेटी के उनके पास आने की खबर पूछी. तब पता चला की युवती काठीकुंड में रहने वाले चाचा के घर पर है. लेकिन उसकी हालत कुछ सही नहीं है. वहां युवती न तो  किसी से बात कर रही है, और काफी उदास लग रही थी. 

युवक ने फोन कर दी किशोरी के शव की जानकारी 

इस दौरान पिता को पता चला की उनकी बेटी किसी युवक से लगातार फोन पर बार कर रही थी. इसके बाद पिता ने यह 10 अक्टूबर को युवक के उस नंबर पर फोन किया. युवक ने फोन उठाया और अपना नाम राजकुमार आंधी बताया. उसने यह भी बताया कि वह दुमका के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में काम करता है. जब पिता उसकी खोज में अस्पताल पहुंचे, तो वहां पर उन्हें बताया गया कि इस नाम का कोई भी युवक अस्पताल में काम नहीं करता. मजबूर पिता ने  उसी नंबर पर दोबारा कॉल किया. लेकिन इस बार उनका फोन नहीं उठाया गया. कुछ समय बाद युवक ने सामने से फोन किया और पिता को कहा कि उनकी बेटी काठीकुंड के आसपास ही है. अच्छे से तलाशी कीजिए. जिसके बाद पिता ने मंगलवार की शाम थाना जाकर सारी बातें बताई और बुधवार को पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया क्षेत्र सनसनी फ़ैल गई. वहीं पुलिस युवक से हिरासत में पूछताछ कर रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.