✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सेंधमारी कर दुकान में चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार, 16 मोबाइल बरामद

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:57:34 PM

रांची(RANCHI): इन दिनों राजधानी के आस-पास के थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ी है. चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में दहशत बना हुआ है. चोर अब तो सेंध मार कर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं. लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को देख पुलिस ने कमर कसा और सेंधमारी कर चोरी करने वाले एक चोर को दबोच लिया. गिरफ्तार चोर के द्वारा ही 22 नवंबर को कांके थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में सेंध मार कर लाखों के मोबाइल को चोरी किया गया था. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर 16 पीस चोरी का महंगा मोबाइल भी बरामद किया गया है.

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी नौशाद आलम ने बताया कि राजन कुमार की ओर से कांके थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में संलिप्त एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद पुलिसिया पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है. वहीं इसकी निशानदेही पर 16 पीस महंगे एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया है. छापेमारी दल में नीरज कुमार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, ब्रिज कुमार, थाना प्रभारी कांके, SI राजीव कुमार, वैभव सिंह, मोहित कुमार के अलावा अन्य जवान शामिल थे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  

Tags:RANCHI NEWSjharkhand newscrime in ranchicrime in jharkhandरांची पुलिसझारखंड न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.