☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस नेता पर फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार , मुख्य सरगना फरार

कांग्रेस नेता पर फायरिंग का  एक आरोपी गिरफ्तार , मुख्य सरगना फरार

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -  बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह बी ब्लॉक लाइन नंबर 8 निवासी कांग्रेस नेता इकबाल पर फायरिंग करने के मामले में नशेड़ी गैंग का सक्रिय सदस्य आकाश सिंह उर्फ बाटला को गिरफ्तार किया है. आकाश की निशानदेही में पुलिस ने दो देसी पिस्टल, एक सिक्सर और 11 गोलियां भी बरामद की है. इस मामले में मुख्य सरगना सलमान अब तक फरार चल रहा है. मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कांड में संलिप्त बाटला कई मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है. वह सलमान गैंग के साथ दुकानदारों से रंगदारी मांगने का काम करता है. वह 7 मामलों में वांछित था. बता दें कि 15 जुलाई को सलमान ने इकबाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. मामले में अब तक पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. अब पुलिस सलमान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट - रंजीत कुमार , जमशेदपुर. 

 

Published at:28 Jul 2022 04:18 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.