✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के साहिबगंज में एक बार फिर जांच तेज हुई और धनबाद के निरसा में अवैध खनन में मौत की खबर आई,जानिए डिटेल्स

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:38:17 AM

धनबाद (DHANBAD): झारखंड के साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में ईडी ने फिर से जांच तेज कर दी है. नए लोगों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी गई है. पिछले साल मिर्जाचौकी निवासी विजय हांसदा ने एक कोर्ट कंप्लेंट दर्ज करा कर कहा था कि नींबू पहाड़ी में अवैध खनन हो रहा है. उस मामले में एक बार फिर जांच तेज कर दी गई है. बुधवार को जांच के क्रम में ईडी की टीम साहिबगंज पहुंची. संभवत अगले एक-दो दिन साहिबगंज में रहकर जांच करेगी. इधर, धनबाद के निरसा में मंगलवार की रात चापापु र कोलियरी की बंद 9 नंबर खदान के पास   अवैध कोयला उत्खनन के दौरान मालवा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए. अवैध खनन में लगे लोग जल्दबाजी में मृत और घायलों को लेकर निकल गए. हालांकि पुलिस कह ती है कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है. ईसीएल प्रबंधन भी घटना से इंकार कर रहा है. इस अवैध खनन के दौरान धसान की घटना घटी है. 50 फीट के दायरे में जमीन में दरार पड़ गई है. इसे मैगजीन घर के पास गार्ड रूम क्षतिग्रस्त हो गया है. देबियाना जाने वाली कच्ची सड़क अवरुद्ध गई है .ईसीएल प्रबंधन ने बुधवार को कच्ची मार्ग पर झाड़ियों को लगाकर सड़क बंद कर दिया और  भराई शुरू कर दी. लोग बताते हैं कि  कुछ ही दूरी पर लोग सुरंग में घुसकर कोयला काट रहे थे .अचानक मालवा गिर गया और 4 लोग दब गए. प्रबंधन का कहना है कि धसान हुई है लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है. पुलिस भी घटना से इंकार कर रही है. अमूमन अवैध खनन  की घटनाओं को पुलिस और प्रबंधन नकारता रहा है. जिसके परिजन मरते हैं, वह भी केस, मुकदमों के डर से कुछ नहीं कहता. खून के आंसू रो कर रह जाता है. पापी पेट का सवाल जो उनके सामने खड़ा रहता है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:DHANBAD NEWSSahibganjOnce again the investigation intensifiedillegal miningDhanbad's Nirsaillegal mining of 1000 crores

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.