✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसानों का चेहरा एक बार फिर से खिला, 10 दिनों की बारिश ने पैदावार की जगाई आस, कई इलाकों में धनरोपनी शुरू

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:20:30 PM

रांची(RANCHI): पूरे देश भर में मॉनसून सक्रिय हो गई है. ऐसे में झारखंड में बीते कई दिनों से हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश लगातार रांची समेत हर जिले में हो रही है. मॉनसून के सक्रिय होने से खेती में इजाफा देखने को मिल सकता है. राज्य के हर जिले के किसान खेती को लेकर सक्रिय हो गए है. मॉनसून की देरी की वजह से राज्य सरकार ने राज्य को सूखा घोषित करने का भी निर्णय लिया था.लेकिन पिछले  कुछ दिनों में लगातार हुई बारिश से जहां शहर  के लोग बेहाल हुए तो वही किसान खुशहाल हुए है.

देरी से आया मॉनसून

इस बार झारखंड में मॉनसून 11 दिनों की देरी से आया है. राज्य सरकार ने इस बार झारखंड को सूखा राज्य घोषित करना का निर्णय ले लिया था लेकिन उसके एक हफ्ते के बाद से ही राज्य में मॉनसून सक्रिय नजर आया. इससे खेती करने के लिए किसान भी सक्रिय हो गए है. इस  मॉनसून राज्य में 49% कम बारिश हुई है. हर  वर्ष 30 जुलाई तक राज्य में रोपनी का काम पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार ये  देरी से शुरू हुआ है.

31 जुलाई तक हुई 38.20 %रोपनी

कुछ दिनों की अच्छी बारिश ने राज्य में किसानों की उदासी को उम्मीद में बदल दिया है. कृषि विभाग हर 15 दिनों में किसानों के द्वारा किए गए रोपनी की एक रिपोर्ट तैयार करके कृषि मंत्रालय तक पहुंचाती है.रिपोर्ट्स  के मुताबिक इस बार 31 जुलाई तक किसानों ने 38.20 % की  रोपनी पूरी कर ली  है. राज्य के हर जिले में किसान  बारिश की वजह  अपने रोपनी के कार्य को पूरा कर रहे है.

बिछड़े नहीं हुए बर्बाद

 राज्य के  किसानों ने बिचड़े तो बो दिए थे लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से उन्हे डर था . कहीं उनकी मेहनत और पैसे दोनों ही बर्बाद न चले जाए . इस वर्ष राज्य सरकार  भी किसानों  के  लिए  योजना  लेकर आई थी जिसमे राज्य के किसानों को आधे दाम में  गुणवत्ता वाले बीज दिए गए थे, ताकि इस बार धान की अच्छी पैदावार हो सके.

अच्छी बारिश मे अच्छी धान की पैदावार

 पिछले साल के अगर आकड़े देखे जाए तो 2022 में कई जिलों में सिर्फ 9% ही धन की  फसल हो पाई थी ,सतह ही 2023 में 35 % हुई थी. पिछले दो  वर्षों में खरीफ फसल के वक़्त अच्छी बारिश नहीं होने के कारण धान की पैदावार कम हुई थी. लेकिन इस बार की बारिश को देख कर अंदाज लगाया जा सकता है की इस साल  राज्य के किसान अच्छी धान की फसल उपजाने मे सफल होंगे.

पिछले 5 दिनों में हुई पूरे महीने की बारिश

मॉनसून तो देरी से आया लेकिन जब आया तो पूरे महीने की बारिश को साथ लेकर आया. बाइट 5 दिनों में हुए बारिश में पूरे  माह की 48 % बारिश हुई है जिसके कारण सभी किसान काफी खुश हुए है. कृषि निदेशाय के मुताबिक अगस्त के पूरे महीने में 319.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश का अनुमान है, जबकि 01 से  लेकर 05 अगस्त तक राज्यभर में 153.4 मिलीमीटर  बारिश हो चुकी है.

Tags:jharkhand newsjharkhand news livejharkhand news todayjharkhand ka newsjharkhand latest newsjharkhand adivasijharkhand aaj ka newsjharkhand farmersprofitable organic farming indiaorganic farming training in indiaorganic farming in india in hindiorganic vegetable farming in indiaorganic farming startup in indiaorganic farming in india at homebetter india organic farmingorganic chicken farming indiaorganic farming in india in english

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.