✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर हत्या से दहली लौहनगरी, बेखौफ अपराधियों ने की युवक की निर्मम हत्या, पढ़ें वारदात की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:43:00 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है, जहां आये दिन बेखौफ अपराधी हत्या, लूट जैसे खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बागुन्हातु रोड नंबर 6 में 20 वर्षीय युवक सुमन दत्ता का अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है.

आपसी रंजीश में हत्या की आशंका

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है, मृतक के परिजनों की मानें तो कुछ दिन पहले बस्ती के कुछ युवकों के साथ सुमन का लड़ाई झगड़ा हुआ था, आशंका है कि इसी रंजीश में इसकी हत्या हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजन ने बताया कि सुबह पांच से 6 बजे के करीब ज़ब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो रोड नंबर 6 के गली मे सुमन दत्ता को मृत पाया, परिजन का यह भी कहना है कि रात तकरीबन 11 बजे घर से बिना बोले निकला था, आज सुबह उसका शव गली में मिला है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपियों के धर पकड़ मे जुट गई है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Crime news JamshedpurMurder in sidgoda jamahedpurTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.