✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसके कहने पर जेल में बंद दलाल प्रेम प्रकाश को मिली स्पेशल सुविधा! ED के सामने बताएंगे जेल अधीक्षक 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:11:28 AM

रांची(RANCHi): जेल में बंद सत्ता के दलाल प्रेम प्रकाश को जेल में ही सारी सुविधा मिल रही है. जेल में प्रेम प्रकाश का दरबार सज रहा है. ऐसा लग रहा है कि प्रेम प्रकाश जेल नहीं बल्कि छुट्टी लेकर कहीं घूमने गया हो. तभी तो जेल में होने के बावजूद कई बड़े अधिकारी उससे मिलने पहुंच रहे हैं. लेकिन जब इसकी भनक ईडी को मिली तो सभी जेल अधिकारियों को ED दफ्तर में तलब कर पूछताछ कर रही है. पहले जेल के हेड क्लर्क फिर जेलर और अब जेल अधीक्षक से ईडी दफ्तर में  पूछताछ चल रही है. 

बता दे कि 3 नवंबर की देर शाम ईडी ने बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी की थी. इस छापेमारी में कुछ ज्यादा तो ईडी को नहीं मिला लेकिन CCTV फुटेज पूरा नहीं दिखने पर शक और गहरा हुआ. आखिर कौन लोग हैं जिनके इशारे पर जेल का कैमरा बंद किया जाता था. प्रेम प्रकाश का रौब और रुतबा जेल में भी कम नहीं हुआ है. अब ईडी उस शख्स को खोजने में लगी है.इसी सवाल का जवाब जेल के अधिकारियों से लेने की कोशिश की जा रही है. 

जेल में बंद प्रेम प्रकाश गैंगस्टर और उग्रवादियों से भी संपर्क में है,और जेल से ही उसके इशारे पर EDके अधिकारियों को टारगेट करने की भी योजना बनी है. इसके बाद से ईडी अब फिर रेस हो गई है. और लगातार जांच कर रही है. अब फिलहाल पूछताछ जारी है. इसमें क्या कुछ निकल कर सामने आता है. यह तो देर रात तक ही स्पष्ट हो पाएगा.                        

Tags:prem prakash ed raided raid on prem prakashed raid on prem prakash houseprem prakash ed raidsed raids at prem prakashed raids prem prakashed raid prem prakashprem prakash ed raid ranchied raideded raidsranchi ed raided raids in ranchied raid in jharkhanded premed raid in ranchijharkhand ed raidsjharkhand ed raided raids in jharkhandranchi ed raidsak-47 recovered in ed raided raid prem pakashed action prem prakash

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.