जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): रांची मेन रोड के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने पथराव किए जाने के मामले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में परिवारवाद की पार्टी सत्ता में आई है, वोट बैंक और तुष्टिकरण करने वाले सत्ता में आए हैं. तब से हिंदुओं के आस्था पर रोजाना हमला करवा रही है. रांची जो राज्य का हृदय स्थल है, वहां लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है. यह साफ झलकता है कि राज्य में यह सरकार अराजकता फैलाने का काम कर रही है. “मैं राज्य सरकार को चुनौती देता हूं कि बहुसंख्यक समाज से खिलवाड़ ना करें”, जिस तरह जिहादी समाज के मनोबल बढ़ा हुआ है, जिस तरह हिंदू लड़कियों आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की संख्या बढ़ रही है, आस्था के मंदिरों पर हमला किया जा रहा है, इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा राज्य सरकार न दें, बहुसंख्यक को सरकार चुनौती न दें, नहीं तो आने वाले दिनों में सरकार का परिणाम बुरा होगा.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर