✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्विटर पर छात्र ने CM से मांगी पढ़ाई के लिए मदद, CM ने डीसी को हर संभव मदद करने का दिया आदेश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:46:32 AM

रांची(RANCHI): सोशल मीडिया का इस्तेमाल आप जैसे करेंगे उसका परिणाम वैसा ही होगा.आज कल सोशल मीडिया सरकार और  आम लोग के बीच ब्रिज का काम कर रहा है. कोई भी अपनी समस्या को सीधे मुख्यमंत्री के पास रख रहा है.ऐसे ही बोकारो के अंकित ने मुख्यमंत्री से मदद मंगा था. इसके बाद  हेमन्त सोरेन ने बोकारो उपायुक्त को अंकित को मदद पहुंचाने का आदेश दिया.

आदेश के बाद  गोमिया स्थित बड़की पुन्नु निवासी अंकित कुमार को मैट्रिक के बाद की पढ़ाई के लिए मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही, उसके परिजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी आच्छादित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को उपयुक्त बोकारो ने बताया कि अंकित कुमार और उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है.अंकित के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जिला प्रशासन सजग है. सभी कल्याणकारी योजनाओं से अंकित के परिजनों को अच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह है मामला...

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि बोकारो निवासी अंकित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में करीब 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ है.अंकित के पिता शारीरिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी करने वाली मां का वाहन दुर्घटना में हाथ -पैर टूट गया है, जिससे पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रह है.

इस मामले कि जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को मामले की जांच कर अंकित की पढ़ाई के लिए हर संभव सरकारी सहायता पहुंचाने के साथ अंकित के परिवार को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करने का आदेश दिया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आयी है.

Tags:Cm hemant sorenAnkit student bokaroHelp cmCm help studentBokaro news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.