✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में छठवें  दिन कांग्रेसियो ने 105 किलोमीटर चलकर बाघमारा में समाप्त की गौरव यात्रा  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:04:05 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद ज़िले में कांग्रेस की गौरव यात्रा का समापन रविवार को छठवें  दिन बाघमारा के माटीगढ़ा  में हुआ. इसके पहले आज सुबह यह गौरव यात्रा कतरास कांग्रेस नगर कार्यालय से शुरू हुई, जो फुलारीटांड, नवागढ़, डुमरा होते हुए माटीगढ़ा पहुंची, जहां गौरव यात्रा के समापन की घोषणा की गई. आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने 25 किलोमीटर की यात्रा तय की.  

समापन समारोह को कार्यक्रम के संयोजक जय शंकर पाठक और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने संबोधित किया और गौरव यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.  नेताओं ने कहा कि आजादी कांग्रेस ने दिलाई थी , इसलिए देश में  सांप्रदायिक ताकतों को रोकना भी कांग्रेस की ही जिम्मेवारी है.  और इस जिम्मेवारी में हम लोग सब लगे हुए है. आज देश में महंगाई, बेरोजगारी हावी है. आज देश को एक सूत्र  में एक बार फिर से पिरोने की जरूरत  है और इसमें कांग्रेस पार्टी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है.  

गौरव यात्रा में धनबाद जिला के कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 75 किलोमीटर यात्रा की बात हुई थी, लेकिन धनबाद में लगभग 105 किलोमीटर का रोड मैप बना और इस रोड मैप के अनुसार कांग्रेसियों ने आज यात्रा पूरी की. धनबाद जिला कांग्रेस के कई नेताओं ने 6 दिनों तक यात्रा की और लोगों को अपनी यात्रा का मकसद बताया.  आज की यात्रा में संयोजक जय शंकर पाठक, जलेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष ब्र जेंद्र प्रसाद सिंह, वरीय कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ,कार्यकारी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, संतोष सिंह, वैभव सिन्हा , राजेश्वर यादव, माला झा, जोगिंदर सिंह जोगी ,अरविंद सैनी, लक्ष्मण तिवारी, राजू दास, बबलू दास, रामप्रीत यादव, ललन चौबे, एके झा, मनोज हाडी  सहित काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता  शामिल हुए. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.