✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्थापना दिवस की तैयारी और राष्ट्रपति के आगमन पर सीएम ने आधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा निर्देश 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:24:55 PM

रांची (RANCHI)मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री  ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ इस उच्चस्तरीय बैठक में समारोह के मिनट -टू -मिनट कार्यक्रम की जानकारी ली और अहम निर्देश दिए. सभी तैयारियों को  ससमय पूरी  करने की निर्देश आधिकारियों को दी गई.

उद्घाटन - शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में  नई योजनाओं और पॉलिसी की लॉन्चिंग तथा उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने इस मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण के बारे में भी अधिकारियों से जाना.

आयोजन स्थल पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू मौजूद होंगी. ऐसे में यहां सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

 इन नई योजनाओं और पॉलिसी की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री इस समारोह में सीएम सारथी योजना,  गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य  स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ करेंगे. वहीं, इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 को लांच करेंगे.

स्थापना दिवस की तैयारी और राष्ट्रपति के आगमन पर सीएम ने आधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

समारोह में चार नई योजनाओं और तीन नई पॉलिसी की भी होगी लॉन्चिंग

लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियों का होगा वितरण

समारोह में 1000 से ज्यादा नव चयनितों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

समारोह में झारखंड की कला संस्कृति, गीत संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल की भी करेंगे लॉन्चिंग

 

Tags:Cm ne ki samiksha baithakJharkhand newsRanchi newsCm hemant sorenJharkhand foundation day

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.