✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बलिदान दिवस पर सपनों का झारखंड बनाने के लिए AJSU पार्टी ने लिया संकल्प

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:19:11 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आजसू पार्टी की ओर से बलिदान दिवस आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो सहित पार्टी के अन्य वरीय पदाधिकारी ने मंच साझा किया है. इस आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थित रही है. साथ ही बलिदान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था. साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में गाजे बाजे के साथ और पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे. पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत विशाल माला पहनकर किया गया है.

इधर बलिदान दिवस में पहुंचे आजसू पार्टी के पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस ने बलिदान दिवस को पार्टी की ओर से संकल्प लेने की प्रक्रिया बताई. उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनाने के लिए शहीदों ने अपना बलिदान दिया लेकिन जिस झारखंड का वह सपना देखा करते थे वह झारखंड आज नहीं है. ऐसे में आजसू पार्टी आज बलिदान दिवस के मौके पर सपनों का झारखंड बनने के लिए संकल्प लेगी.

Tags:ajsuajsu balidan diwasajsu latest newssudesh mahtosudesh mahto latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.