✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावन की आखिरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर हर महादेव के नारे से गूंजा माहौल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:12:52 AM

दुमका(DUMKA):सावन का पावन महीना चल रहा है, और यह महीना शिव उपासना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. खास कर सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जलार्पण से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. आज सावन की आखरी सोमवारी के मौके पर दुमका के बासुकीनाथ धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. फौजदारी बाबा बासुकीनाथ के दरबार में आस्था और विश्वास का सैलाब उमड़ पड़ा.बासुकीनाथ धाम पूरी तरह से केसरिया रंग में सरबोर दिखा. हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव के नारे गूंज रहे हैं.

अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं श्रद्धालु

सुबह से पुरोहित पूजा के बाद 3 बजकर 50 मिनट पर जलार्पण जैसे ही शुरु हुआ श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती चली गयी. चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा पर श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से कतारबद्ध होकर अर्घा के माध्यम से लगातार जलार्पण कर रहे हैं.लाल, पीले एवं केसरिया रंग के वेष में बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ हाथ में गंगाजल लिए श्रद्धालुओं के कदम बाबा मंदिर की ओर लगातार बढ़ रहे हैं.

हर हर महादेव के नारे गूंजा माहौल

शिवगंगा के आसपास और पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सैलाब देर रात से ही दिखने लगा था. सभी श्रद्धालु देर रात्रि से ही कतारबद्ध होना प्रारंभ कर चुके थे. सावन की आखरी सोमवारी को श्रद्धालुओं के आनेवाले सैलाब का पूर्वानुमान प्रशासन लग चुका था.  श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद को देखते हुए सूचना सहायता कर्मी लगातार अपने कर्तव्य पर दिख रहे हैं.ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बिछड़ों को मिलाया जा रहा था. सभी सूचना सहायता शिविर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है.श्रद्धालु शिवगंगा में स्नान कर बाबा का जलार्पण करते हैं. शिवगंगा में स्नान करने के दौरान किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:On the last Monday of Sawana crowd of faith gathered in Basukinaththe atmosphere echoed with slogans of Har Har Mahadev

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.