✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नए साल के पहले दिन पर बाबा मंदिर में श्रावणी माह जैसा नज़ारा, सुरक्षित और सुलभ जलाभिषेक की मुकम्मल व्यवस्था

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:36:53 PM

देवघर (DEOGARH): आज वर्ष 2025 का पहला दिन है. नव वर्ष की आज सभी ओर धूम मची है. सभी अपने-अपने तरीके से नव वर्ष का स्वागत करने और इसका भरपूर मजा उठाने की कोशिश में हैं. नव वर्ष के अवसर पर आज देवघर मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. सभी नए साल पर पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार की मंगल कामना कर रहे हैं. अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है. लोगों कि मानें तो साल की शुरुआत पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने से सालों भर सुख-समृद्धि बनी रहती है. तीर्थ पुरोहित भी मानते हैं कि जिस तरह ईश्वर का नाम लेकर किसी कार्य की शुरुआत की जाती है उसी तरह साल का शुभारंभ भी महादेव की पूजा और जलाभिषेक के करने से सालों भर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

4 किलोमीटर दूर तक लगी है श्रद्धालुओं की लाइन

वहीं, हर साल की तरह नव वर्ष के पहले दिन बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित और सुलभ जलार्पण कराने की पूरी व्यवस्था की गई है. सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर से 4 किलोमीटर दूर तक लगी हुई है. जगह-जगह पेयजल, चलंत शौचालय, अतिरिक्त पुलिस कर्मी, दंडाधिकारी की व्यवस्था की गई है. खुद जिला उपायुक्त विशाल सागर द्वारा रूट लाइन से लेकर बाबा मंदिर तक का जायजा लगातार लिया जा रहा है. कंट्रोल रूम से भी हर गतिविधि पर नज़र बनाई जा रही है. उम्मीद है आज डेढ़ लाख के आसपास श्रद्धालुओं द्वारा बाबा की पूजा अर्चना की जाएगी.

रिपोर्ट: ऋतुराज 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटदेवघरदेवघर न्यूजदेवघर बाबा मंदिरनया सालनया साल 2025बाबा मंदिरJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateDeogharDeoghar NewsDeoghar Baba TempleNew YearNew Year 2025Baba Temple

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.