✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रतन टाटा के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने झारखंड में की एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 10, 2024,
Updated: 4:25 PM

रांची (RANCHI) :  टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है. सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को वैश्विक पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है.' झारखंड के साथ ही महाराष्ट्र में भी एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है.

मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में हुआ था निधन

कल यानी बुधवार की रात 86 वर्ष की उम्र में रतन टाटा ने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

अभी दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था- मैं बिल्कुल ठीक हूं

सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत खराब होने की खबर आई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही रतन टाटा के अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई. इस पोस्ट में लिखा गया था कि मेरी चिंता करने के लिए सभी का शुक्रिया! मैं बिल्कुल ठीक हूं. चिंता की कोई बात नहीं है, मैं बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों की रूटीन जांच के लिए अस्पताल आया था. लेकिन देश को इस बात का दुख रहेगा कि वह इस बार अस्पताल से वापस नहीं आ सके, और हमेशा के लिए अंतिम यात्रा पर चले गए.

 

Tags:ratan tataratan tata newsratan tata familyratan tata deathratan tata passes awayratan tata ageratan tata death newsratan tata net worthratan tata biographyratan tata healthratan tata deadratan tata storyratan tata news todayratan tata passed awayratan tata speechratan tata diedratan tata diesratan tata health updateratan tata hospitalisedratan tata wiferatan tata interviewratan tata criticalratan tata hospitalhemant sorenhemant soren jharkhandcm hemant sorenhemant soren interviewhemant soren newsjharkhandindia todayindia today newsjharkhand hemant sorenindia one-day state mourningjharkhand cm hemant sorenhemant soren india todayjharkhand newscurrent coronavirus status in indianational mourning today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.